Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोरबा में आप के युवा नेता छविलाल राठिया बने जिलाउपाध्यक्ष।: NN81

 


कोरबा/छत्तीसगढ़ से News Nation 81 संवाददाता- छविलाल राठिया की रिपोर्ट-⤵️  आपको बता दें कि 10 जनवरी 2026 को आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठन  का विस्तार करते हुए कोरबा जिले में विभिन्न प्रकोष्ठों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने खुशी जताई है,  आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी माननीय डॉ.संदीप पाठक जी के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह प्रभारी माननीय दिल्ली विधायक मुकेश अहलावत जी के सहमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी के मार्गदर्शन में तथा छत्तीसगढ़ के कार्यकरी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल जी के मंशानुसार कोरबा जिले के सक्रिय ,कार्यकर्ता युवा नेता व उनके संघर्ष को देखते हुए ग्राम - केराकछार निवासी छविलाल राठिया को जिला उपाध्यक्ष बनाया है । जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद बोले जिम्मेदारीयों को निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष बनने पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष के गांव पहुंचकर फूल मालाओं से लादकर कर जोरदार स्वागत किया । वहीं नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष छविलाल राठिया ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है । जो सभी वर्गो का सम्मान करती है, हर वर्ग के   लिए पार्टी ने विकास का दरवाजा खोला है। प्रदेश प्रभारी का विश्वास और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा मैं बचपन से ही केजरीवाल के विचारों व सिद्धांतों को मानता हूं। पार्टी में  सदैव ही सच्चे सिपाही के रूप में कार्य किया है । और आगे भी पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा । इस मौके पर पार्टी तमाम पदाधिकारी सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes