Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आंचलिक पत्रकार संघ में नई नियुक्तियाँ: NN81

 

संवाददाता

प्रदीप बैरागी तहसील झारड़ा 

जिला उज्जैन मध्यप्रदेश

महिदपुर

आंचलिक पत्रकार संघ में संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियाँ की गई हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक, प्रदेश प्रवक्ता रामचन्द्र गिरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गौड़ की सहमति से जिला अध्यक्ष सुनील जैन रामसना ने यह नियुक्तियाँ घोषित कीं।

घोषणा के अनुसार प्रकाश जैन (महिदपुर रोड) को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तथा कमल सेन (झारड़ा) को जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मनोनीत किया गया है।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों के चयन पर पत्रकार साथियों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर दिनेश मंडोवरा, गोपाल उपाध्याय, योगेन्द्र सिंह शाक्य, प्रकाश शर्मा, बसंत जैन, राहुल जायसवाल, बजरंग कुमावत, शंकरलाल माली, बंटी बैरागी सहित अन्य पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

फोटो :

प्रकाश जैन

कमल सेन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes