Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

दीपशिखा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी पर्व: NN81

 


सेलूद। प्रतिवर्षानुसार दीपशिखा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डुमरडीह (पतोरा) में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्या की देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

पूजा कार्यक्रम पं. संतोष मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया। विद्यालय के डायरेक्टर श्री डी. एल. सिन्हा एवं प्राचार्य श्री के. आर. सिन्हा सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं सद्बुद्धि की कामना करते हुए समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के साथ पूजा-अर्चना की।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक माँ सरस्वती से ज्ञान, सन्मार्ग एवं सत्कार्य प्रदान करने की प्रार्थना की। पूजा के उपरांत सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर पर दुर्ग प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्री दयाराम साहू, सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक श्री भोजराम साहू तथा बी.एस.पी. हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-02 भिलाई के व्याख्याता श्री डी. के. साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes