संवाददाता
प्रदीप बैरागी तहसील झारड़ा
जिला उज्जैन
मध्यप्रदेश
महिदपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेलाखेड़ी में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। महिदपुर तहसील के पूर्व विधायक श्री बहादुर सिंह चौहान के पैतृक गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन आज पूर्णाहुति एवं अपार जनसमुदाय के हर्षोल्लास के साथ हुआ।
श्रीमद् भागवत कथा के प्रवक्ता पं. श्री सुरेश कृष्ण जी वैष्णव के मुखारविंद से कथा का वाचन बड़े ही प्रभावशाली, भक्तिमय एवं आनंदमयी वातावरण में सात दिनों तक निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहकर धर्मलाभ प्राप्त करते रहे।
कथा के अंतिम दिन आयोजित यज्ञ की पूर्णाहुति में गांव के वरिष्ठ एवं प्रमुख जनों की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर पूर्व विधायक जी श्री बहादुर सिंह जी चौहान जी उपस्थित रहे ग्राम के 98 वर्षीय वरिष्ठ पुजारी श्री अमरदास जी बैरागी, साथ ही ग्राम सरपंच श्री देवीलाल जी, ग्राम झारड़ा के श्रीराम मंदिर के पुजारी श्री मुकेश दास जी बैरागी तथा श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी श्री प्रदीप जी बैरागी भी पूर्णाहुति कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
सभी श्रद्धालुओं ने कथा रूपी अमृत का श्रवण कर एवं भगवद् प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य एवं कृतार्थ किया।
