Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

· स्थाई वारंटी तामीली विशेष अभियान के तहत कसरावद पुलिस की कार्यवाही :NN81

 

खरगोन, कसरावद 

खरगोन जिले से संवाददाता अजीज सूफी

·       03 स्थाई वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

·       चोरी के पुराने अपराध में फरार 02 स्थाई वारंटी को पकडने में मिली सफलता

·       09 वर्ष पुराने अपराध में फरार वारंटी शकील उर्फ साकिर को दीगर राज्य धुले, महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

·       06 वर्ष पुराने रोड एक्सीडेन्ट के प्रकरणों में फरार वारंटी राजाराम मराठा को भी किया गिरफ्तार

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी के द्वारा स्थाई वारंट तामीली हेतु विशेष अभियान दिनांक 01.01.26 से 31.01.26 तक चलाया जा रहा है तथा अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल जिला खरगोन के द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व थाना प्रभारियों को स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया था। उपरोक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान एसडीओपी महोदय श्वेता शुक्ला अनुविभाग मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद को 03 स्थाई वारंटियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर से किया गिरफ्तार।


 


कार्यवाही की विवरण – पुलिस थाना कसरावद पर तीनों स्थाई वारंटियों 1. शकील उर्फ साकिर पिता सलीम शेख जाति मुण्डा उम्र 30 साल निवासी मोतीबाग थाना सेन्धवा ग्रामीण जिला बड़वानी 2.राजाराम पिता गुलाबराव जाति मराठा उम्र 55 साल निवासी वार्ड क्र.04 धामनोद जिला धार 3. रवि पिता विक्रम भील उम्र 19 वर्ष निवासी संजय नगर थाना धामनोद जिला धार की तलाश लगातार की जा रही थी किन्तु वारंटियों के संबंध में कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो रही थी बाद आज दिनांक 23.01.26 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद के द्वारा त्वरित कार्यवाही की योजना बनाकर थाना पर 03 अगल – अलग पुलिस टीम तैयार कर रवाना की गई बाद तीनों स्थाई वारंटियों शकील उर्फ साकिर, रवि भील, राजाराम मराठा को पकड़ने में सफलता मिली, वारंटी शकील उर्फ साकिर को धुले महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। तीनों वारंटी काफी समय से फरार चल रहै थे तथा माननीय न्यायालय में पेशी दिनांक को उपस्थित नहीं हो रहै थे।  तीनों स्थाई वारंटियों को पंचानों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार किया गया जिन्हें माननीय जेएमएफसी न्यायालय कसरावद में पेश किया जाएगा।


 


स्थाई वारंटियों के नाम व पते


1. शकील उर्फ साकिर पिता सलीम शेख जाति मुण्डा उम्र 30 साल निवासी मोतीबाग थाना सेन्धवा ग्रामीण जिला बड़वानी


2.राजाराम पिता गुलाबराव जाति मराठा उम्र 55 साल निवासी वार्ड क्र.04 धामनोद जिला धार


3. रवि पिता विक्रम भील उम्र 19 वर्ष निवासी संजय नगर थाना धामनोद जिला धार  


 


सराहनीय कार्य – उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी मण्डलेश्वर श्रीमान श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि अजय भाटिया, सउनि शत्रुघ्न देशमुख, सउनि जोगेन्द्र पाटीदार, प्रआर.659 महेश मालवीय, आर.1068 बलराम मुकाति, आर.622 मुकेश मुवेल,  आर.83 संदीप भिंडे, आर.460 राकेश चौहान का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes