Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुंबई हाई कोर्ट के हाॅल और जजों के चैंबर्स के उत्कृष्ट कार्य पर सुप्रिडिंग इंजीनियर जनार्दन भानुसे को अप्रिशिएसन लेटर सौंपा गया। - NN81

खामगांव जिला बुलढ़ाणा महाराष्ट्र 

नागपुर स्थित हाई कोर्ट के नॉर्थ विंग के हाल AA, BB और न्यायाधीशों के चैंबर्स के नविनीकरण कार्य , निर्माण कार्य विभाग नागपुर के सुप्रिडिंग इंजीनियर जनार्दन एच भानुसे के मार्गदर्शन में पी डब्ल्यू डी विभाग के ऑफिसर्स, कांट्रेक्टर्स और एजेंसीज द्वारा उदार नविनीकरण किया गया नविनीकरण कार्य  इतना उत्कृष्ट और दर्जेदार रहा की नागपुर हाई कोर्ट के कई न्यायाधीशों ने नविनी करण कार्य की बहुत सराहना करते हुए नागपुर हाई कोर्ट में 10 जनवरी 2026 को सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर जनार्दन एच भानुसे को मुंबई हाई कोर्ट नागपुर बेंच के एडमिनिस्ट्रेटिव जज जस्टिस श्रीअनिल एस किलोर ने एक अप्रिशिएसन लेटर देकर प्रशंसा की इस अवसर मुंबई हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस श्री चंद्रशेखर , एक्स चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया श्री भूषण गवई , दिल्ली हाई कोर्ट के जज (न्यायाधीश) श्री नितिन सांबरे , पी डब्ल्यू डी नागपुर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इलेक्ट्रिकल श्री मनीष पाटिल, पी डब्ल्यू डी नागपुर के चीफ इंजीनियर श्री संभाजी माने , नागपुर बेंच के एडिशनल गवर्नमेंट प्लेडर श्री दीपक ठाकरे प्रमुखता से उपस्थित थे मुंबई हाई कोर्ट नागपुर बेंच के एडमिनिस्ट्रेटिव जज जस्टिस अनिल एस  किलोर ने अपने अप्रिशिएसन लेटर में कहा कि

यह पत्र नागपुर बेंच स्थित बॉम्बे हाई कोर्ट के उत्तरी विंग में स्थित कोर्ट हॉल "एए", "बीबी" और उनके चैंबरों को श्री जे. एच. भानुसे, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नागपुर और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों, ठेकेदारों और अन्य एजेंसियों की टीम द्वारा किए गए उदार नवीनीकरण के लिए मेरी प्रशंसा को दर्ज करने के लिए है।आपके नेक प्रयासों के लिए मैं आपको बधाई देता हूं। 

जस्टिस अनिल एस किलोर

अप्रिशिएसन लेटर प्राप्ति  पर शासकीय तंत्र निकेतन खामगांव माजी विद्यार्थी संघटना के पदाधिकारीयो ने जनार्दन एच भानुसे को नागपुर में मुलाकात कर शुभकामनाएं दी।


 मोहम्मद फारुक खामगांव

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes