न्यूज़ नेशन 81
पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
पिड़ावा. निजी कॉलेज में आरोग्य भारती विभाग संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने स्वास्थ्य प्रबोधन दिया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी तथा मोटा अनाज खाने की आवश्यकता बताई। प्रधानाचार्या ने सूर्य नमस्कार ताड़ासन हास्यासन का अभ्यास कराया और विद्यार्थियों को प्रकृति के बीच रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ ने भाग लिया। अंत में विभाग संयोजक ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। आरोग्य भारती की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभाग संयोजक ने पिड़ावा तहसील संयोजक तथा तहसील महिला प्रमुख और तहसील सचिव शैलेंद्र सुल्तानी को मनोनीत किया।
