संवाददाता
प्रदीप बैरागी झारड़ा
जिला उज्जैन
आज उज्जैन में जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य जी का 726 वा प्राकट्य उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिस में हजारों की संख्या में संत महंत एवं वैष्णव जन एकत्रित होकर गोपाल मंदिर से शोभायात्रा निकाल कर नगर के प्रमुख मार्ग पर होते हुए खाक चौक स्थित वैदिक गार्डन पर पहुंचे वहां पर स्थित श्री रामानंदाचार्य जी की प्रतिमा पर पुष्प माला एवं अभिषेक पूजन कर महा आरती की गई उसके बाद धर्म सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव ने वर्चुअल जुड़कर सभी संत महंत को संबोधित किया किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत श्री डॉक्टर रामेश्वर जी महाराज ने की साथ ही सभी संत महंत महामंडलेश्वर के सानिध्य में वैष्णव बैरागी समाज ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया पश्चात् भंडार एवं महाप्रशादी का आयोजन भी किया गया शोभायात्रा में श्री वैष्णव बैरागी युवा मंडल द्वारा मंच लगाकर भव्य स्वागत किया गया स्वागत करता दीपक बैरागी, प्रदीप बैरागी, मुकेश बैरागी, विष्णु दास बैरागी,ओपी बैरागी, माधव बैरागी, रामेश्वर बैरागी, पंकज बैरागी, संजय बैरागी, चेतन बैरागी एवं सभी वैष्णव जन उपस्थित रहे
