लोकेशन प्रतापगढ़ राजस्थान
रिपोर्टर प्रवीण सिंह चुंडावत
प्रतापगढ़/बरडिया क्षेत्र में इन दिनों अफीम की फसल पूरे शबाब पर है। खेतों में खिले सफेद फूलों से सजी अफीम की फसल दूर-दूर तक आकर्षक नज़ारा पेश कर रही है। अनुकूल मौसम और समय पर की गई देखरेख के चलते इस वर्ष किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद है।
किसानों ने बताया कि विधिवत लाइसेंस लेकर की जा रही अफीम की खेती में इस बार पौधों की बढ़वार बेहतर हुई है। फसल को सहारा देने के लिए खेतों में डोरी/जाल की व्यवस्था की गई है, जिससे पौधे सुरक्षित और संतुलित रूप से खड़े हैं। विशेषज्ञों के अनुसार फूल गिरने के बाद डोडा बनने की प्रक्रिया शुरू होगी।
अफीम की खेती इस क्षेत्र में किसानों की आय का प्रमुख साधन मानी जाती है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर निरीक्षण और निगरानी की जा रही है ताकि खेती सरकारी नियमों के अनुरूप हो। किसानों को उम्मीद है कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो इस वर्ष उत्पादन बेहतर रहेगा।
