रिपोर्टर विवेक लवानिया आगरा
अकोला मिनी स्टेडियम में 30 सेकंड में 80 फिंगर पुशअप लगाकर आगरा के राज चाहर ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
आगरा जनपद के गांव अकोला चाहरवाटी निवासी राज चाहर ने फिटनेस के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए 30 सेकंड में 80 फिंगर पुशअप लगाकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। राज चाहर, पिता विक्रम पहलवान, ने यह उपलब्धि मिनी स्टेडियम अकोला, आगरा उत्तर प्रदेश में हासिल की। इससे पहले 30 सेकंड में 60 फिंगर पुशअप का रिकॉर्ड दर्ज था, जिसे राज चाहर ने शानदार प्रदर्शन के साथ पीछे छोड़ दिया। इस अवसर पर राजो पहलवान, एनआईएस कोच नत्थी पहलवान, देवेंद्र पहलवान, भोले बाबा, गौरव पहलवान, राज कुमार, उपेंद्र धारिया और अंकित मौजूद रहे और सभी ने राज चाहर की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
