@news nation81
रिपोर्ट-नेहाल अख्तर
(News nation81)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया जनपद के रसड़ा नगर के महावीर अखाड़ा मोहल्ला में एक युवती ने अपने ही मोहल्ले के युवक के साथ प्रेम प्रसंग के बाद
कोर्ट मैरिज शादी कर लिए जाने के बाद युवती के तीन भाइयों ने अपनी बहन को पति के घर से ले जाने के लिए उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती ममता ने रसड़ा कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाई है कि 16 जनवरी 2026 को शीतला माता मंदिर जनपद मऊ में वह हिंदु रीति-रिवाज के अनुसार अपने प्रेमी श्रीनिवास के साथ शादी कर ली और कोर्ट मैरजि भी कर ली हूं और अपने पति के घर पर रह रही हूं। मेरे तीन भाइयों ने 19 जनवरी 2026 की सुबह मेरे पति के घर आए और अपने घर ले जाने की जिद करने लगे। मेरे द्वारा मना करने पर मेरे साथ गाली-गलौज करने के साथ मारपीट किए और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपित भाईयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
