न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली
भीलवाड़ा : महिला आश्रम के पास शाम की सब्जी मंडी स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय में पूर्व में पानी की टंकी बनी हुई थी, जिससे कि शहर के कई हिस्सो में पानी की आपूर्ति होती थी ।
मगर पानी की टंकी जीनशीर्ण शक्तिग्रस्त होने से उसे सरकार के विभाग द्वारा तोड़ दिया गया ओर उस स्थान पर पानी की टंकी नहीं बनाई गई उसी स्थान पर पुनः नई पानी की टंकी बनाने को लेकर नवयुवक मंडल महिला आश्रम माली खेड़ा सहसचिव दिनेश कुमार माली द्वारा जिला कलेक्टर महोदय के नाम क्षेत्रवासियों का हस्ताक्षर युक्त आग्रह पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय को सौंपकर आग्रह किया कि महिला आश्रम स्कूल के पास जलदाय विभाग के कार्यालय पर जहां पुरानी पानी की टंकी तोड़ी गई थी, वहीं पुनः पानी की टंकी का निर्माण किया जाना अति आवश्यक हे ताकि भोपालगंज व आस पास के श्रेत्र में पानी की आपूर्ति सही हो सके ताकि पानी की भविष्य में कोई समस्या नहीं आएगी। आग्रह पत्र सौंपने में किशन लाल माली भी मौजूद थे।
