Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

संघ शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन का संकल्प: NN81


 

संवादाता

प्रदीप बैरागी तहसील झारड़ा

जिला उज्जैन


#हिंदू_सम्मेलन 🚩🚩

निपानिया राजू मण्डल जिला उज्जैन ग्रामीण


संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित हिंदू सम्मेलनों में समाज को संगठित, जागरूक और संस्कारित बनाने आग्रह और संकल्प किया जा रहा है। किया गया। कार्यक्रम में  हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। आयोजित हिन्दू सम्मेलन के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान विपिन जी आर्य मालवा प्रांत कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख ने संघ की स्थापना, उसके उद्देश्य और सौ वर्षों की राष्ट्रसेवा की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। आपने कहा कि संघ की सौ वर्ष की यात्रा समाज को जोड़ने, राष्ट्रभक्ति जगाने और सेवा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन लाने की प्रेरक कथा है। उन्होंने संघ द्वारा प्रस्तुत पंच परिवर्तन को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए समाज से इसे अपने दैनिक जीवन में उतारने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समरसता से सामाजिक भेदभाव समाप्त होगा और समाज मजबूत बनेगा। कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवारों में संस्कार, संवाद और राष्ट्रीय चेतना का विकास होगा। पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली बनाने की आवश्यकता है। स्वदेशी अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है तथा नागरिक कर्तव्य के प्रति जागरूक रहकर हर व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकता है।


इस अवसर पर भागवत वक्ता संत श्री संतोष जी व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को जाति के नाम पर तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, ऐसे में समाज को सजग और संगठित रहना होगा। मातृशक्ति वक्ता तृप्ति दीदी ने कहा समाज में बदलाव पंच परिवर्तन से ही होगा। बच्चों में संस्कार बहुत जरूरी हैं। 


कार्यक्रम में छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम उसके पश्चात कवि राहुल जी शर्मा, कवि शंकर सिंह जी सिसोदिया, कवि प्रकाश जी बैरागी, कवि जीवन सिंह जी आदि वक्ताओं द्वारा अपनी कला से सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह मन मोहित कर दिया।


कार्यक्रम में उपस्थित श्री नंदकिशोर जी उपाध्याय, रामप्रसाद जी पाण्डे, तेजुसिंह जी गुमान सिंह जी, विक्रम सिंह जी बनेसिंह जी, मुकेश जी पाण्डे, सागर सिंह जी, कृपाल सिंह जी, शैलेन्द्र जी पांडे, पुरसिंह जी, कालुसिंह जी रतनसिंह जी, शैलेन्द्र सिंह जी, एडव्होकेट शिवराज सिंह जी, कुलदीप सिंह जी, सतीश मेहता रोड सिंह जी शिवराज सिंह जी राजपूत आदि उपस्थित रहे। अतिथि परिचय ईश्वर सिंह जी एवं संचालन प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह जी  

द्वारा किया गया।


कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ की गई, जिसके पश्चात सामूहिक समरसता सह भोज का आयोजन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes