न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली
शम्भूगढ, भीलवाड़ा: पुलिस थाना शम्भूगढ ने अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक डम्पर और एक लोडर जब्त किया है, जो अवैध बजरी खनन व परिवहन में प्रयुक्त हो रहे थे।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव के आदेशनुसार की गई है, जिन्होंने जिले में अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देश दिए थे।
पुलिस टीम ने खारी नदी सरहद ग्राम दोला का खेडा में अवैध बजरी खनन व परिवहन करने वालों की सतत निगरानी की और 24 जनवरी 2026 को रात 9:45 बजे डम्पर नम्बर आरजे 06 जीई 1989 और बिना नम्बरी लोडर को जब्त किया।
इस कार्रवाई में श्री ओमप्रकाष कासनिया, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना शम्भूगढ, श्री राजेन्द्रसिंह सउनि थाना शम्भूगढ, श्री दलीपसिंह कानि 2203 थाना शम्भूगढ, श्री धर्मेन्द्र कानि 1773 थाना शम्भूगढ और श्री ओमप्रकाष कैट चालक थाना शम्भुगढ शामिल थे।
