न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली
राजस्थान/ आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कोंग्रेस की प्रबंध समिति ने अपने वर्तमान कार्यकाल (2025-2027) के लिए भाटी ट्रांसपोर्ट के संचालक भगवान सिंह भाटी को लगातार दूसरी बार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि भीलवाड़ा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वबन्धु सिंह राठौड़ को प्रदेश सचिव के रूप में मनोनीत किया है।
समिति के राष्ट्रीय प्रेसिडेंट हरीश सबरवाल व अध्यक्ष डॉ. जीआर शनमुगप्पा द्वारा जारी इस नव मनोनयन आदेश के बाद प्रदेश के शांत पड़े ट्रांसपोर्ट सेक्टर में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। साथ ही भाटी के प्रदेशाध्यक्ष व राठौड़ के प्रदेश सचिव बनने से राजस्थान के ट्रांसपोटर्स में भी खुशी की लहर व्याप्त हो गई है।
राठौड़ ने बताया कि समिति द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी के लिए वे पर्याप्त समय देंगे। जिसके तहत राज्यभर में बैठकों का दौर जारी कर उनमें सम्मिलित होना, राज्य स्तर पर व्यापार सम्बन्धी मुद्दों व समस्याओं का निराकरण करना, राज्य सरकार व प्रशासन के साथ संपर्क स्थापित करना और ऑल इंडिया मोटर कोंग्रेस की सदस्यता को बढ़ावा देना इत्यादि शामिल है। इसके अलावा श्री भगवान सिंह जी भाटी ने प्रदेश सरकार द्वारा ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के लिए जारी नई नीतियों व तुगलकी फरमान से जो दिक्कतें आ रही हैं, उनका भी खुलकर विरोध जताया जाएगा।
