Report. by -gajendra patel
Lokeshion- jila mandla
टीचरोंं ने विद्यार्थियों को अनुशासन, देशभक्ति, व आध्यात्मिकता के संबंध में किया प्रेरित
फोटो. योगासन व प्राणायाम करते स्कूली बच्चे - शिक्षक l
सोमवार को जिले के हिरदेनगर पीएम श्री विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की 164 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल प्राचार्य मेडम लीलावती धुर्वे के द्वारा स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गईं।उक्त कार्यक्रम में शिक्षकों एवं बच्चों का विद्यालयीन परिसर पर योगासन और प्रणायाम का आयोजन भी किया गया। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए l इसके अलावा स्कूल प्रांगण में छात्र- छात्राओं को रेडियो प्रसारण के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के जीवन साहित्यिक के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का अध्ययन मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यायल के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक राष्ट पुरुष ही नहीं बल्कि ,भारतीय आध्यात्मिकता और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाईl
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और स्वल्पाहार के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएम श्री विद्यालय के समस्त स्टॉफ, स्थानीय समाजसेवी,सहित विद्यार्थी उपस्थित थे l
