Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल के सौजन्य से रसड़ा गांधी पार्क में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया: NN81

 

@news nation81


 जिसमें लगभग 2000 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाईयां प्रदान की गई


(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)

(News nation81)

(जिला संवाददता बलिया)


बलिया जनपद के रसड़ा आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल के सौजन्य से रसड़ा गांधी पार्क में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 2000 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाईयां प्रदान की गई। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह के अनुज रमेश सिंह ने चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल, अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या सहित अन्य अतिथियों संग दीप प्रज्जवलित करके किया। इस स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित डा. अंकित सिंह, डा. एम आलम डा. विनोद सिंह कुशवाहा, डा. टी राव, ऋखिलाल गुप्ता, डा. आमिर इम्तियाज आदि ने शिविर में आए लोगों की आंख सहित अन्य बीमारियों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाईयां प्रदान की।नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा ने वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़कर स्वास्थ शिविर के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उपस्थित जन समूह को संबोधित करते उन्होंने रसड़ा नगर पालिका के सर्वांगीण विकास की दिशा में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।  चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल ने अतिथियों सहित शिविर में आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे रसड़ा नगर के सर्वांगीण विकास, नागरिकों के स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं के समाधान की दिशा में सदैव समर्पित भावना से कार्य करते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes