गजेंद्र भार्गव बुधनी
पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनिता रावत द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना शाहगंज द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी शाहगंज निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में दिनांक 17/01/2026 को कार्यवाही की गई। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की टाटा सूमो वाहन क्रमांक MP-04-T-8507 में एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर बाड़ी की ओर से आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनि. मनोज कुमार मालवीय मय स्टाफ के जोनतला-मछबाई रोड के बीच घेराबंदी की गई।
कुछ समय पश्चात बकतरा की ओर से एक सफेद रंग की टाटा सूमो आती हुई दिखाई दी, जिसे घेराबंदी कर रोका गया। वाहन चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम आयुष बैध उर्फ आयुष शर्मा, पिता स्व. सीताराम बैध, उम्र 28 वर्ष, निवासी सूरजगंज, इटारसी, जिला नर्मदापुरम बताया।
वाहन की तलाशी लेने पर निम्नानुसार अवैध शराब बरामद की गई—
1. गोवा कंपनी की अंग्रेजी शराब – 07 पेटी
कुल मात्रा – 63 लीटर, कीमत – ₹45,000/-
2. देशी प्लेन मसाला क्वार्टर – 07 पेटी
कुल मात्रा – 63 लीटर, कीमत – ₹35,000/-
3. देशी प्लेन मदिरा (सफेद) – 02 पेटी
कुल मात्रा – 18 लीटर, कीमत – ₹8,000/-
4. एम.डी. रम क्वार्टर – 01 पेटी
कुल मात्रा – 8.64 लीटर, कीमत – ₹8,160/-
कुल जप्त शराब:
मात्रा – 152.64 लीटर
कुल क्वार्टर – 848
कुल कीमत – ₹96,160/-
उक्त अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब को मौके पर ही टाटा सूमो वाहन क्रमांक MP-04-T-8507 सहित जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी हैं ।
आरोपी का नाम:
आयुष बैध उर्फ आयुष शर्मा
पिता – स्व. सीताराम बैध
उम्र – 28 वर्ष
निवासी – सूरजगंज, इटारसी, जिला नर्मदापुरम
कार्यवाही में योगदान:
निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, उनि. मनोज कुमार मालवीय,
आर. 387 मनोज झरबड़े, आर. 781 रमेश दाहिकर एवं
आर. 804 सौरभ ठाकुर, दीपक चौहान द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने एवं अवैध शराब जप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
