लोकेशन - गरौठा
आज कस्बा गरौठा में नगर पंचायत में हुए कार्यक्रम में नगर के पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मिश्रा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । ओर लाभार्थियों में हर्षोल्लास देखने को मिला ।डॉ मिश्रा ने कहा हमारा मूल उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाना ओर साथ साथ उन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिलाना तथा नगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना । इसके साथ साथ डॉ मिश्रा ने एक नवीन टैक्टर का पूजन कर नगर को समर्पित किया ।।आज के कार्यक्रम में नगर के संभ्रांत नागरिक व पार्षदगण मौजूद रहे ।
