Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

100 वर्षों से अधिक पुरानी परम्परा में डूबा केराकछार (जूनापारा) गांव। : NN81

 


कोरबा:(छत्तीसगढ़) से News Nation 81 संवाददाता- छविलाल राठिया की रिपोर्ट⤵️ कोरबा: में गौरा-गौरी विवाह उत्सव:    आपको बता दें कि 17 एवं 18 जनवरी 2026 को कोरबा जिले के करतला विकास खण्ड अन्तर्गत आने वाले ग्राम -केराकछार (जूनापारा) गांव में पौष- माह में आयोजित की जाने वाली छत्तीसगढ़ की लोक परम्परा गौरा- गौरी पूजन शिव-पार्वती विवाह उत्सव में तीन दिन तक । ग्राम -केराकछार के (जूनापारा) मोहल्ला में गौरा - गौरी पूजन का पूरे विधि -विधान से अनुष्ठान का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की माने तो यह आयोजन फसल कटाई के बाद गौरा-गौरी से धन धान्य व परिवार की समृद्धि एवं गांव की खुशहाली के लिए यह आयोजन किया जाता है। तीन दिन तक चले पूजा अनुष्ठान के बाद गौरा-गौरी की शोभायात्रा निकाली गई। शिव- पार्वती के साथ सिकबाबा, इंद्रदेव, विष्णुदेव,नागदेव, की प्रतिमाओं को महिलाएं सिर पर लेकर चल रही थी। ढोल - नगाड़े , झांझ,मंजीरे और मांदर की थाप पर गौरा -गौरी गीत का गायन करते हुए श्रद्धालुओं की टोली चल रही थी। (जूनापारा) गौंटिया मोहल्ला से निकली यह शोभायात्रा तीनखूंटी चौंक होते हुए (जूनापारा)  तालाब पहुंची। परम्परागत रीति-रिवाज से पूजा- अर्चना कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes