Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पिड़ावा क्षेत्र में मकर संक्रांति का पूर्व से मनाया गया : NN81


न्यूज़ नेशनल 81

पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 


पिड़ावा क्षेत्र में बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों की छतों पर युवा व बच्चे रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाते नजर आए। पतंगबाजी को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

पर्व के अवसर पर लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की तथा दान-पुण्य किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रद्धालुओं ने तिल, गुड़ एवं अन्य सामग्री का दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

वहीं कई लोगों ने गोशालाओं में जाकर गायों की सेवा की और उन्हें हरा चारा खिलाया। मकर संक्रांति के पर्व पर परंपरागत व्यंजनों का भी लोगों ने आनंद लिया।

कुल मिलाकर पिड़ावा क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व आपसी सौहार्द, परंपरा और उल्लास के साथ मनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes