न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली
भीलवाड़ा में मकर संक्रांति का उल्लास अचानक मातम में बदल गया। पतंग लूटने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग की मौत की मौत के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है।
भीलवाड़ाः राजस्थान के भीलवाड़ा में मकर संक्रांति के त्योहार पर पतंग लूटने को लेकर उपजा विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और दूसरे पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस और सीओ सिटी सज्जन सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की स्थिति को संभाला। मृतक के शव को पुलिस ने जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पतंग लूटने को लेकर हुआ था विवाद
सीओ सिटी सज्जन सिंह ने कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कावा खेड़ा क्षेत्र में पतंग लूटने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया की दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक युवक को गंभीर चोट लगी है जबकि 50 से 55 वर्षीय अख्तर की मौत हो गई। इसके बाद नजदीकी पुलिस चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल और मृतक को जिला अस्पताल पहुंचाकर शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया
