ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया
कड़ाके की ठंड में बेसहारा सड़कों पर सोने को मजबूर, फफूँद नगर पंचायत की लापरवाही उजागर
सुभाष चन्द्र राणा
NEWS NATION 81
नगर पंचायत फफूँद में संचालित रैन बसेरा केवल अभिलेखों तक सीमित नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जरूरतमंदों को रैन बसेरे में जगह नहीं दी जा रही, बल्कि जाति देखकर आश्रितों को रोका जा रहा है।
फफूँद कस्बे के एक युवक का रैन बसेरे के बाहर ठंड में पड़े होने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
आरोप है कि रसूखदारों की मर्जी से ताले खुलते हैं, जबकि आम गरीब और बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरे के दरवाजे बंद रहते हैं। ईओ व अध्यक्ष की नाक के नीचे चल रहे इस कथित भेदभाव पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
