Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सागर मध्य प्रदेश। समाचार जनसंपर्क विभाग की विकास प्रदर्शनी का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया शुभारंभ: NN81

 


सागर 26 जनवरी 2026


गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश में हुए शैक्षिक विकास, अधोसंरचनात्मक विकास, तकनीकी विकास, कृषि विकास, जनजाति विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, जल संसाधनों के विकास एवं अन्य विकास कार्यों एवं अन्य बहुमुखी विकास पर आधारित विकास प्रदर्शनी पीटीसी ग्राउंड सागर में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई। जिसका शुभारंभ मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया एवं विकास प्रदर्शनी की सराहना की गई।


इस अवसर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, श्री श्याम तिवारी,  कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के. वी., सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

अनिल तिवारी 

न्यूज़ नेशन 81 नेशनल हेड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes