Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वन परिक्षेत्र अंजनियां में मिला बाघ का शव, पिछले हिस्से मे पाए गए चोट के निशान, आपसी संघर्ष की आशंका ! - NN81


 NEWS NATION 81

Report.by- gajendra patel

Lokeshion- jila mandla


स्लग-   

एंकर-  अंजनियां वन परिक्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बाघ का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गईl यहां ग्रामीणों ने जंगल में बाघ को मृत देखा, इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जहाँ सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी l इसकी सूचना डॉग स्क्वायड टीम को भी दी गई है l जहां देर शाम  सूचना पर पहुंची टीम के द्वारा अंधेरे में बाघ की पड़ताल की गई है l पूर्व सामान्य वनमंडल की डीएफओ प्रीता एसएम के अनुसार शाम होने और अंधेरा होने के कारण केवल प्राथमिक जांच ही की जा सकी है,जांच के दौरान बाघ के पिछले हिस्से में सड़न और चोट के निशान पाए गए हैं।

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आधिकारिक पुष्टि की कही जा रही बात 

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह भी कहा है कि शनिवार को वन्यजीव विशेषज्ञ डॉक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। जहाँ रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत  का कारण, और उसकी सही उम्र की आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगीl 


 प्रारंभिक जांच में बाघ की उम्र साढ़े तीन साल आँकी गईं 


 शुक्रवार शाम ही  स्थानीय डॉक्टर द्वारा किए गए प्रारंभिक परीक्षण में बाघ की उम्र लगभग साढ़े तीन वर्ष बताई गई है। यहां जांच दौरान प्रथम दृष्टया यह एक युवा मादा बाघ होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुईं है l 


 वन मंडल अधिकारी ने कहा आपसी संघर्ष की आशंका  


डीएफओ प्रीता एस. एम. के अनुसार बाघ के पिछले हिस्से में मिले चोट के निशानों को देखते हुए यहां किसी  अन्य बाघ के साथ इसे संघर्ष की आशंका से मापा जा रहा है l हालांकि बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का पता शनिवार सुबह होने वाले पोस्टमॉर्टम के बाद ही चल सकेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes