Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोई टाइटल नहीं


 अमरोहा। सुभासपा की मासिक बैठक क्षेत्र के गांव दरियापुर में मंडल सचिव मोहम्मद यूनुस सैफी प्रधान के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सतपाल तोमर ने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी के लिए अहम हैं और इसके लिए सभी को अभी से सक्रिय होकर मैदान में उतरना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुभासपा जिले की सभी जिला पंचायत सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर लगातार शोषित, वंचित व दबे-कुचले वर्गों की आवाज को सदन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। यही वजह है कि आम जनता का भरोसा सुभासपा पर लगातार बढ़ रहा है।

पूर्व प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश बलराज सिंह प्रजापति ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जिम्मेदारी निभानी होगी।

बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान व पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। इस दौरान आदेश अमरोही, सुरेंद्र सिंह, जसवीर सिंह चौहान, विनीत चौहान, चंद्रसेन खड़गवंशी, जितेंद्र राणा, नरेंद्र प्रधान, इस्लामउद्दीन इदरीसी, वसीम अहमद, अनिल कुमार, बाबूराम पाल, पदम सिंह, मोहम्मद नाजिम, साबिर गुलामआदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes