Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोई टाइटल नहीं


 स्लग:ज्ञापन

एंकर।अमरोहा में फास्ट और जंक फूड के सेवन से दो छात्राओं की मौत के बाद सोमवार को यूथ मुस्लिम कमेटी के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। कमेटी ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें शहर भर में लगे फास्ट फूड के ठेलों और दुकानों की गुणवत्ता जांचने के लिए तत्काल चेकिंग अभियान चलाने की मांग की गई।कमेटी के अध्यक्ष जिशान अली पाशा ने बताया कि पिछले महीने फास्ट फूड खाने से दो छात्राओं की मौत हुई थी, जिसे उन्होंने एक गंभीर विषय बताया। उन्होंने इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने और लोगों को जागरूक करने की अपील की, ताकि मासूम बच्चे इसका शिकार होने से बच सकें। कमेटी ने मांग की कि मानव जीवन और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर की सभी बेकरियों, फास्ट फूड आउटलेट्स और मिठाई की दुकानों को सूचीबद्ध किया जाए। इनमें इस्तेमाल होने वाले रिफाइंड तेल, घी और रासायनिक रंगों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि उत्पादों की गुणवत्ता का पता चल सके और लोग असुरक्षित भोजन के सेवन से बच सकें।


बाइट, जीशान पाशा अध्यक्ष

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes