वर्धा जिले के अल्लीपुर में पुलिस ने वॉशआउट अभियान चलाकर तीन लाख 70 हजार 600 रुपये का माल नष्ट किया।
अँकर.. वर्धा जिले के अल्लीपुर में पुलिस ने वॉशआउट अभियान चलाया। आरोपी परवीन शेख, उम्र 30, वर्धा को भूगांव खेत में एक नाले में मोहा शराब की भट्टी लगाकर शराब बनाते हुए पकड़ा गया। मोहा शराब, कच्ची मोहा शराब और भट्टी का सामान नष्ट किया गया। यह कार्रवाई पुलिस कांस्टेबल अतुल लभाने, पुलिस कांस्टेबल आकाश कुकरकर गणेश किन्नाके ने सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर वंदना करखेले पुलगांव और थानेदार विजयकुमार घुले के मार्गदर्शन में की।
वर्धा से सतीश काळे की रिपोर्ट
