लोकेशन जिला छतरपुर मध्य प्रदेश
रिपोर्टर जितेंद्र सिंह
न्यूज़ नेशन 81
छतरपुर: बुन्देलखंड इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है. सुबह से लेकर शाम तक सिर्फ आग का ही सहारा लोगो को राहत दे रहा है. छतरपुर में भी भीषण ठंड से लोगों का बुरा हाल है. लेकिन सबसे ज्यादा तकलीफ में रहते हैं गरीब मजदूर और मजबूर जो अक्सर खुले, कच्चे घरों, रैन बसेरे या सड़क किनारे रहते हैं. इन्हीं को देख आधीरात को छतरपुर कलेक्टर कार से कम्बल लेकर निकले पड़े और लोगों का हाल जानकर उन्हें राहत के लिए गर्म कम्बल उड़ाए. उन्होंने इसके साथ ही लोगों के लिए रैन बसैरा व अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था बढ़ाने के भी निर्देश दिए.
आधीरात जिला हॉस्पिटल पहुंचे कलेक्टर, बांटे कंबल
मध्य प्रदेश के कई शहरों में इन दिनों कश्मीर जैसा मौसम है, इस साल रिकॉर्डतोड़ ठंड ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. शाम होते ही सड़कें सूनी हो जाती हैं और लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं. लेकिन जिन्हें मजबूर में इस मौसम का सामना करना पड़ता है, उनके हालात सबसे बुरे होते हैं. इसी वजह से छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल अपनी गाड़ी में कम्बल डाल कर निकले और ओर गरीब, बेबस,लोगो को कंबल वितरित किए
