Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बच्चों के अपहरण मामले मे कार्यवाही करते हुये अपह्रतों को आरोपीगण के कब्जे से 18 घण्टे के अन्दर दस्तयाब किया एवं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।: NN81


 मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से पुनीत शाक्य रिपोर्टर की ख़ास रिपोर्ट।              थाना नरवर पुलिस द्वारा एक महिला व 02 


दिनांक 13.01.26 को फरियादी नरेन्द्र जाटव पुत्र भमराराम जाटव निवासी मुवारिकपुर नरवर थाना नरवर की रिपोर्ट पर अपहृता महिला उम्र 32 साल व उसके दो बच्चे उम्र 05, 07 साल को आरोपी जगतसिंह जाटव , पदम सिंह जाटव व एक अन्य व्यक्ति द्वारा अपहरण करने की रिपोर्ट पर थाना नरवर पर अपराध क्रमांक 07/26 धारा 137(2),140(3),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

अपराध के संबंध में सोशल मीडिया पर अपहृता व उसके बच्चो को 03-04 व्यक्तियो द्वारा जबरन गाडी ने डालकर ले जाने वाली व्हीडियो वायरल हुआ था जिसमे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व एस.डी.ओ.पी. करैरा श्री आयुष जाखड़, एसडीओपी पिछोर श्री प्रशान्त शर्मा द्वारा उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये उक्त घटना की गंभीरता को देखते घटना स्थल के आसपास लगे कैमरों का अवलोकन किया मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तभी मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी जगतसिंह अपने साथियो के साथ अपहृता व उसके बच्चों को लेकर ग्राम पाडरखेड़ा जंगीपुर के तालाव के पास घेरकर बैठा हुआ है उक्त सूचना पर त्वरित पुलिस टीम को रवाना किया गया व थाना गोपालपुर थाना बैराड को भी अवगत कराकर संबंधित थाने से टीम तैयार की बाद तीनों टीमों के द्वारा मुखविर के बताये स्थान पर पहुंच कर घेराबंदी कर अपहृता व उसके बच्चों को ग्राम पाडरखेड़ा जंगीपुर के तालाव के पास थाना गोपालपुर क्षेत्र से आरोपीगणों के कब्जे से मुक्त कराकर विधिवत दस्तयाव किया गया आरोपी जगतसिंह जाटव पुत्र हरचरण जाटव निवासी निजामपुर मगरोनी थाना नरवर व आरोपी शिवकुमार गुर्जर पुत्र बचन सिंह गुर्जर निवासी ग्राम भीकनपुर फतेहाबाद आगरा को गिरफ्तार किया गया व अन्य आरोपियो की तलाश जारी है गिरफ्तार आरोपीगण को सक्षम न्यायालय पेश किया जावेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes