Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खिरकिया मे गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया में अब मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित विशेष ओपीडी प्रारंभ की गई इस: NN81


 संवाददाता अनिल मालवीय जिला हरदा से


हरदा  जिले  के  ओपीडी में मानसिक, तनाव और  घबराहट नींद की समस्या, नशा संबंधी परेशानी एवं अन्य मानसिक रोगों से जूझ रहे मरीजों को प्रति गुरूवार स्थानीय स्तर पर ही परामर्श प्रदान किया जाएगा एवं उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। आवश्यकता होने पर जिला चिकित्सालय हरदा में संचालित मनकक्ष में उपचार हेतु भेजा जाएगा मनकक्ष में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मरीजों के लिए प्रतिदिन सेवाएं प्रदान की जाती है । 


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया के चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप पटेल ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना इस ओपीडी का मुख्य उद्देश्य है जिससे कि लोग बिना झिझक परामर्श और उपचार के लिए आगे आ सके । 


राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता अजय मंडलेकर ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच पी सिंह के मार्गदर्शन एवं सीबीएमओ डॉ शैलेन्द्र ओरिया के सहयोग से इस पहल को किशोरों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को लाभ मिलेगा । मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी में आए लोगों को पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, संचारी बीमारियों व किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता से संबंधित आदि विषयों पर उमंग स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन परामर्श प्रदान किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes