आरोपी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में चल रहा था फरार।
आरोपी महेश कुमार तेली को किया गिरफ्तार
भीलवाड़ा = धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक, भीलवाडा द्वारा ईनामी/वाछिंत अपराधियों की धरपकड व प्रभावी कार्यवाही एवं गिरफ्तारी हेतु श्री बुद्वराज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाडा के निर्देषन में व श्री राहुल जोषी वृताधिकारी वृत माण्डल के निकटतम सुपविजन में श्री रोहिताष यादव पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी व डीएसटी टीम के नेतृत्व में विषेष टीम का गठन किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-दिनांक 07.08.24 को तत्कालीन थानाधिकारी श्री संजयकुमार उ.नि. थानाधिकारी माण्डल मय जाप्ता के माण्डल चैराया हाईवे रोड पर नाकाबन्दी के दौरान एक होण्डा सिटी कार नं. आरजे एचआर 26 बीडी 8523 को जब्त कर कार से 86.730 किलोग्राम डोडाचुरा जब्त कर प्रकरण न. 304/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस में दर्ज कर बाद अनुसंधान मुल्जिमान बल्ली कुम्हार पिता भूलाराम कुम्हार उम्र 19 साल निवासी नागंल टपा खुटेटा कलां थाना बगड जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया व प्रकरण में फरार मुलजिम महेश कुमार पुत्र श्री उंकार लाल तेली उम्र 25 साल निवासी रानीखेडा पुलिस थाना निम्बाहेडा सदर जिला चितोडगढ के विरूध धारा 193 जा.फो. में चालान पेष किया गया।
गठीत टीम द्वारा किया गया प्रयास:- वंाछित इनामी अपराधियों की धरपकड हेतु गठित जिला स्पेषल टीम में कानि. अमृत सिंह 2205 को मुखबीर से इतला मिली की उक्त वांछित अभियुक्त महेष कुमार तेली जो अहमदाबाद से अपने घर रानीखेडा चितोडगढ आया हुआ है। आदि सूचना पर डीएसटी प्रभारी प्रतापराम हैड कानि. 682 मय जाप्ता के उक्त अभियुक्त के मकान निम्बाहेडा पहुंच अभियुक्त महेश कुमार पुत्र उंकार लाल तेली उम्र 25 साल निवासी रानीखेडा पुलिस थाना निम्बाहेडा सदर जिला चितोडगढ को गिरफ्तार किया गया।
गठित पुलिस टीम:-
1. श्री रोहिताष यादव पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना माण्डल
2. श्री प्रतापराम कानि. 682 प्रभारी डीएसटी भीलवाडा
3. श्री ऋषिकेष कानि. 98 डीएसटी भीलवाडा
4. श्री अमृत सिंह कानि. 2205 डीएसटी भीलवाडा (विषेष योगदान)
गिरफतार अभियुक्त:- महेश कुमार पुत्र श्री उंकार लाल तेली उम्र 25 साल निवासी रानीखेडा पुलिस थाना निम्बाहेडा सदर जिला चितौड़गढ राजस्थान |
