राजस्थान
रिपोर्टर - मीठालाल गुर्जर
राजसमंद।
भव्य कलश यात्रा व शोभा यात्रा के साथ होगी विशाल धर्म सभा।
राजसमंद। जिले में अलग-अलग स्थान पर होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को वीर सावरकर बस्ती धोईन्दा गणेश चौराहा स्थित मदर किड्स स्कूल में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन को लेकर प्रथम बैठक रखी गई, जिसमें धोईन्दा एवं आसपास के क्षेत्र से समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम मीडिया संयोजक गिरीश पालीवाल ने बताया कि बैठक में हिंदू सम्मेलन को लेकर सभी ने अपने-अपने सुझाव रखें जिसमें मुख्य रूप से मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा देश भक्ति एवं सामाजिक समरसता की झांकियो के साथ शोभायात्रा एवं विशाल धर्म सभा के आयोजन पर सभी ने सहमति जताई तत्पश्चात संयोजकों की टोलिया बनाई गई जिसमें निधि संग्रहण टोली, प्रचार प्रसार टोली, गृह संपर्क टोली, शोभायात्रा झांकी टोली, प्रसाद वितरण टोली आदि प्रमुख टोलिया है। आगामी 16 जनवरी को कार्यक्रम की दूसरी बैठक का प्रस्ताव लिया इस अवसर पर प्रकाश जोशी, रमेश पालीवाल, रतन कुमावत, भुवनेश जोशी, कैलाश कुमावत, गोपाल शर्मा, दिनेश सोनी, चंपालाल कुमावत, गणेश पालीवाल, खुश कमल कुमावत, भवानी जोशी, दिनेश सालवी, गिर्राज श्रीमाली कैलाश सोनी चंद्र प्रकाश वैष्णव, नरोत्तम दास वैष्णव, दुर्गेश पालीवाल, विजेश साहू, कैलाश कुमावत, हितेश पालीवाल, भगवती लाल जोशी, दीपक पालीवाल भगवती लाल सुथार, नरेश पालीवाल देवियों की मेरड़ा के साथ समाज जन उपस्थित रहे।
गिलुंड मण्डल का हिन्दू सम्मेलन 8 फरवरी को,
रेलमगरा क्षेत्र के गिलुंड मे आगामी 08 फरवरी को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन के निमित्त गिलुंड मंडल की आयोजन समिति की बैठक सामुदायिक भवन, बावड़ी चौक गिलुंड में संपन्न हुई। बैठक में गिलुण्ड, जवासिया, कुंडिया, कोलपुरा, गांगास आदि गांवों से 56 कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सर्व सम्मति से मुख्य आयोजन समिति बनाई गई। आयोजन समिति के संयोजक गणेश ओस्तवाल ने बताया कि समिति में 5 सह संयोजक, 1 कोष प्रमुख, 2 प्रचार प्रमुख बनाए गए साथ ही 12 समितियां का निर्माण किया गया जिसमें सभी गांवों से सदस्यों को जोड़ा गया। राजमल जाट, कालूराम क़ीर, मंगलसिंह चौधरी, राघवेन्द्र पारीक और नारायण लोहार को सह संयोजक नियुक्त किया गया व संरक्षक मंडल में नंदलाल लड्ढा, मदन जी को रखा गया। कोष प्रमुख देवीलाल जटिया, और अन्य समितियों में सुनील जाट, शिवलाल जाट, हिम्मत सिंह , मिट्ठूलाल माली, मोहन माली, कैलाश खटीक, रामनारायण, चंद्रप्रकाश दाधीच, महेन्द्र लक्षकार, संजय सेन, शंकर कीर, युवराज जाट, राजू जाट को जिम्मेदारी दी गई।
आगामी 5 दिनों में मण्डल के सभी गांवों में ग्राम स्तरीय बैठके होंगी और गिलूंड नगर में मोहल्ले के अनुसार बैठक लेकर सर्व हिन्दू समाज को आयोजन से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम में घर घर ॐ अंकन करना भगवा ध्वज लगवाना, प्रत्येक गांव से शोभायात्रा प्रारम्भ होगी एवं गिलुंड गांव की मुख्य शोभायात्रा के साथ , महापुरुषों की झांकियां ,महिलाओं द्वारा कार्यक्रम वाले दिवस की पूर्व संध्या पर सभी मंदिरों में दीपोत्सव करवाना, बालिकाओं द्वारा सभी हिंदू घरों के सामने कार्यक्रम वाले दिवस रंगोली बनाना ,एवं प्रत्येक घर से सपरिवार पधारकर कार्यक्रम में सामूहिक भोजन करना तय हुआ सभी समितियां अपना अपना कार्य समय पर करते हुए आयोजन समिति को सूचित करेगी। 19 जनवरी को सायं 7 बजे सामुदायिक भवन, गिलुंड पर हिन्दू सम्मेलन के कार्यालय का उद्घाटन रखा गया है।
