Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्री सिद्ध आश्रम प्रांगण में दो दिवसीय विशाल भब्य मेले का हुआ आयोजन।: NN81


 लोकेशन 

नौरोजाबाद//उमरिया 

मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट 

ग्यारह दिवशीय शिव पुराण कथा विश्राम के बाद किया गया विशाल भंडारे का आयोजन


उमरिया जिले के करकेली मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत नरवार 29 एवं जरहा बीच पहाड़ी 

मुख्य मार्ग से लगभग 500 मी. डोंगरी के अंतिम शिखर पर प्राचीन काल से श्री सिद्ध महाराज विराजमान है 

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हर वर्ष धार्मिक कार्यक्रम यज्ञ अनुष्ठान शिव महापुराण श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन 24 वर्षों से लगातार चलता आ रहा है।

इस वर्ष शिव महापुराण का आयोजन किया गया जिसमें कथावाचक पंडित श्री सुरेश जी रामायणी व्याकरणाचार्य, श्री बाबा विजय नाथ धाम बरही से 

श्री सिद्ध आश्रम पहुंचकर अपने मुखारविंद से अनमोल वचनों में शिव महिमा का वर्णन किये 

कथा के अंत में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गीता सार का महत्व बतलाइए।


श्री श्री 1008 श्री भगत गिरी बच्चू महाराज जी मकर संक्रांति  के पवन पर्व पर श्री सिद्ध आश्रम पहुंचे 

अपने अनमोल वचनों से भक्ति का दिए संदेश।

दूर-दूर से श्रोतागण जिले एवं कई जिलों से  पहुंच कर कथा का रसपान किये।

पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा 

पंडित आचार्य श्री गौरव कृष्ण शास्त्री, अंकुर वैष्णव  द्वारा जो की बनारस से आए 

इनके द्वारा प्रतिदिन मूल पाठ 

वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा पाठ हवन यज्ञ आदि करवाया गया 

श्री सिद्धाश्रम प्रांगण पर प्रतिदिन सेवा समिति के द्वारा भंडारे का कार्यक्रम चलता रहा।

शिव महापुराण कथा समापन उपरांत

मकर संक्रांति के शुभ अवसर 

सिद्ध महाराज जी के दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों का आना-जाना प्रारंभ हो गया और हजारों की संख्या से अधिक  श्रद्धालु पहुंचकर इस पावन बेला में महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किये 

प्रांगण पर 151 से अधिक कन्याओं को भोजन करवाया गया। एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया 

भक्तों ने महाराज जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया 

वही निरंकारी सेवा समिति के द्वारा निशुल्क पियाऊ की व्यवस्था भी की गई थी उनकी सेवा महान है जो कि हर वर्ष आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पानी पीने की व्यवस्था करते है और अपनी सेवाएं देते हैं। 

लोग यहां मकर संक्रांति के पावन पर्व में दूर-दूर से पहुंचकर महाराज जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करते हुए मेला का आनंद प्राप्त करते हैं।


मेले की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नौरोजाबाद पुलिस मुस्तैद रहती है। 

साथ ही साथ ही सेवा समिति के सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी सेवाएं देते हैं 

जिलेभर में यहां अनोखा मनमोहन दृश्य देखने को मिलता है।

श्री सिद्ध महाराज जी की असीम कृपा है।जो की उनके आशीर्वाद से हर वर्ष धार्मिक कार्यक्रम यज्ञ अनुष्ठान समय समय पर होते रहते हैं।

16 जनवरी को लगभग 2:00 बजे जवारा विसर्जन बैंड बाजे  गाजे के साथ किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes