खरगोन
खरगोन जिले से संवाददाता अजीज सूफी
गुमइंसान विशेष अभियान के तहत कसरावद पुलिस ने गुमशुदा महिला को किया सकुशल दस्तयाब
· गुमशुदा को सकुशल परिवारजनों के किया सुपुर्द
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी के द्वारा गुमइंसान दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान दिनांक 01.01.26 से 31.01.26 तक चलाया जा रहा है तथा गुमशुदगी के प्रकरणों में अधिक से अधिक दस्तायबी करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल जिला खरगोन के द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व थाना प्रभारियों को गुमशुदगी के प्रकरणों में दस्तयाबी करने हेतु निर्देशित किया गया था। उपरोक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान एसडीओपी महोदय श्वेता शुक्ला अनुविभाग मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद को 15 वर्ष से गुमशुदा की दस्तयाबी करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा सरला उम्र 20 वर्ष को सकुशल दस्तयाब किया।
कार्यवाही की विवरण – पुलिस थाना कसरावद पर दिनांक 16.06.2011 को सूचनाकर्ता अनारबाई पति स्व.धुमसिंह जाति भील उम्र 40 साल निवासी अरिहंत नगर की सूचना पर वयस्क लड़की सरला उम्र 20 वर्ष निवासी अरिहंत नगर की घर से शौच क्रिया करने का बोलकर गई जो वापस नहीं आई जिसकी आसपास तलाश करते कोई जानकारी नही मिली। प्राप्त सूचना के आधार पर गुमइंसान क्रमांक 27/2011 दर्ज कर जांच में लिया गया था जांच के दौरान गुमशुदा लड़की सरला की तलाश लगातार की जा रही थी किन्तु गुमशुदा के संबंध में कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो रही थी बाद आज दिनांक 09.01.26 को गुमशुदा सरला को पंचानों के समक्ष सकुशल दस्तयाब किया गया बाद घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर कथन लेख किए गए जिसने अपने कथन में किसी प्रकार के अपराध का घटित नहीं होना बताया बाद गुमशुदा सरला को पति/ प्रेमी संजय माथुर निवासी भीलगांव के सुपुर्द किया गया।
सराहनीय कार्य – उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी मण्डलेश्वर श्रीमान श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि जितेन्द्र कवचे, प्रआर.659 महेश मालवीय, म.आर.1002 रेखा मुवेल का विशेष योगदान रहा।
