न्यूज नेशनल 81 संवाददाता
मोतीलाल गोयल
उदयनगर जिला देवास मध्यप्रदेश
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, शासकीय योजनाओं तथा आय वृद्धि के प्रभावी उपायों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, देवास से पधारे प्रधान वैज्ञानिक श्री आर.पी. शर्मा जी ने कृषकों की आय दोगुनी करने के उपाय विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने उन्नत कृषि पद्धतियों, आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक खेती को अपनाने पर विशेष जोर दिया।
अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री भगवान सिंह आर्गल जी द्वारा फसल विविधीकरण के लाभों की जानकारी देते हुए किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर अधिक लाभकारी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त सहायक संचालक
कृषि श्री कमल सिंह मालवीया जी ने कीट एवं रोग नियंत्रण के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। सहायक संचालक कृषि श्री पी.सी. केवड़ा जी एवं उद्यानिकी विभाग से पधारी श्रीमती किरण मांझी जी द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं श्री काशीराम चौहान जी ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को प्रदान की।
कार्यक्रम में कृषि विस्तार अधिकारी श्री लालू बघेल जी, शुभम दोबाया जी, सुदर्शन पटेल जी, मंगल सिंह मंडलोई जी, सोना मोर्या जी सहित अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे। किसानों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिज्ञासाएं प्रस्तुत कीं तथा कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी बताया।
