लांजी, बालाघाट
खेमराज सिंह बनाफरे
मध्य प्रदेश शासन के द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित किए गए हैं किंतु निम्न स्तर के अधिकारी अपनी मनमानी करते हुए करते हुए कार्य व्हीन नजर आ रहे हैं आपको बता दें कि ग्राम पंचायत बोरगांव के सचिव के द्वारा बिना ग्राम सभा बुलाये एवं सरपंच की बिना सहमति के एन ओ,सी जारी किया गया है जो स्वयं जांच का विषय है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बोरगांव में प्रेमकुमार भौतेकर के द्वारा आइडिया कंपनी के ठेकेदार से मिलकर टावर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जो नियम विरुद्ध ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर टावर का निर्माण कार्य प्रारंभ है वह आबादी का जमीन है उस पर प्रेम भौतेकर
का कब्जा है एवं शासन के द्वारा पट्टा जारी किया गया है इसका मतलब यह नहीं है कि वहां पर टावर निर्माण कार्य किया जाए जो पंचायत राज अधिनियम के विरुद्ध इस संबंध में जानकारी लेने पर सरपंच के द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा या मेरे सहमति से कोई एनओसी जारी नहीं किया गया है चुकी निजी भूमि स्वामी जमीन लगान कि जमीन को बोला जाता है न कि आवासीय जमीन को
