रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार तहसील टहरौली क्षेत्र
टहरौली (झाँसी)।
तहसील टहरौली क्षेत्र के ग्राम बमनुआ निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र प्रजापति को सामाजिक सरोकारों से जुड़ी निष्पक्ष पत्रकारिता और गरीब व वंचित वर्ग की आवाज को प्रमुखता से उठाने के लिए गाजियाबाद में सम्मानित किया गया।
शनिवार को गाजियाबाद स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में बॉलीवुड अभिनेता एवं निर्देशक विनय आमेरिया, अनिल फतेपुरिया, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर संजय कुमार, रिंकु सिंह, एम्स हॉस्पिटल के स्टाफ सदस्य बिनीत चौधरी, रुद्रा बाउंसर सहित गाजियाबाद के कई समाजसेवियों ने उन्हें तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सुरेन्द्र प्रजापति ने अपनी पत्रकारिता के माध्यम से क्षेत्र की जनसमस्याओं को न केवल मजबूती से उठाया है, बल्कि कई बार जनहित के मुद्दों को लेकर आमरण अनशन कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। उनकी निर्भीक, निष्पक्ष और जनपक्षधर पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सुरेन्द्र प्रजापति ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
