रोशनी आनंद वि. सिंह- पन्ना-
भगवती मानव कल्याण संगठन ने हरदुआ खमरिया में निकाली विशाल नशामुक्ति रैली
धर्मसम्राट परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा जिला के संयुक्त तत्वावधान में पन्ना जिले के खमरिया हरदुआ में विशाल नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया जिसमें नशामुक्त भारत बनाने जैसे नारे लगे
वहीं नशामुक्ति रैली के पश्चात 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का भव्य समापन खमरिया में हुआ जिसमें भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की विचारधारा प्रमुख पदाधिकारीयों ने रखी वहीं कार्यक्रम के आयोजक हरवंश साहू थे जिन्होंने इस विशाल कार्यक्रम भव्य आयोजन किया
कार्यक्रम में भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पदाधिकारी समस्त कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण उपस्थित रहे
