Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ऑपरेशन विश्वास’ के तहत बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र की ईंट-भट्टों से बंधक बनाए गए 53 आदिवासी मजदूर सकुशल मुक्त - NN81



रिपोर्टर प्रवीण सिंह चुंडावत 

लोकेशन प्रतापगढ़ राजस्थान 

प्रतापगढ़। एसपी बी आदित्य ने रात 11.30 बजे प्रेस वार्ता कर दी जानकारी“आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय” के ध्येय वाक्य को साकार करते हुए प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने एक बड़ी और संवेदनशील कार्रवाई को अंजाम दिया है। ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत महाराष्ट्र के शोलापुर जिले में ईंट-भट्टों पर बंधक बनाकर रखे गए प्रतापगढ़ जिले के 53 आदिवासी मजदूरों को सकुशल मुक्त कराया गया है। इस कार्रवाई से न केवल मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है, बल्कि पीड़ित परिवारों में भी पुलिस के प्रति भरोसा और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

मजदूरी के नाम पर फंसाया गया था जाल में

पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के आदिवासी समुदाय के लोगों को अच्छी मजदूरी का लालच देकर महाराष्ट्र के शोलापुर जिले ले जाया गया। वहां ईंट-भट्टों पर उनसे अमानवीय परिस्थितियों में काम कराया जा रहा था। मजदूरों को न तो पूरी मजदूरी दी गई और न ही उन्हें अपने गांव लौटने की अनुमति थी। कई मजदूर महीनों से बंधक जैसी स्थिति में रहने को मजबूर थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes