Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

देश ने हमें क्या दिया महत्वपूर्ण ये नहीं। NN81



दमोह

विगत दिवस साइनींग स्टार इंटरनेशनल स्कूल दमोह द्वारा साईनिंग स्टार क्रिकेट चैम्पियम लीग का आयोजन स्टेडियम ग्राउंड में किया गया जिसमें मुख्य अतिथी श्रीमति गिरिजा त्रिपाठी अधिवक्ता विश्व हिन्दू परिषद, मुख्य अतिथी    मनु मिश्रा पूर्व अध्यक्ष नपा दमोह, विशिष्ट अतिथी डाॅ प्रो राजेश पुराणिक शास के. एन  कालेज दमोह, शेख उल्ला खान जिला युवक खेल अधिकरी, डाॅ असलम खान,  राजाराय ठेकेदार एवं अध्यक्षता        अजय टण्डन पूर्व विधायक दमोह द्वारा की गयी। 

कार्यक्रम के दौरान अपने उद्ववोधन में अजय टण्डन ने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता है। खेल मैदान में एम्पायर की एक विसिल पर खिलाड़ी को बात माननी पड़ती है, खेल खिलाड़ी भावना से हमें खेलना चाहिए। हम माता पिता की बात माने या ना मानें पर खेल मैदान पर अंपायर की बात माननी पड़ती है। जो खिलाड़ी अनुशासन का पालन करता है वही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर जाता है। खेल का मैदान हमें देशभक्ति, एकता का संदेश देता है। खेल में हमें टीम भावना से खेलना चाहिए। पहले हम जिले पर खेलते फिर हम संभाग में खेलते हैं फिर हम स्टेट में खेलते हैं फिर हम नेशनल में खेलते हैं वहां हमारी टीम होती है और हम देश के लिए खेलते हैं सभी को मैदान में खेल भावनाओं से खेलना चाहिए और अपना हंड्रेड परसेंट देना चाहिए।   जीवन भी एक खेल का मैदान है  हमें उत्साह और उमंग के साथ खेलना चाहिए जिससे हमारा जीवन सफल हो सके। क्रिकेट टूर्नामेंट में विराट टीम विजेता रही उपविजेता शौर्य टीम उप विजेता रही , खिलाड़ी ने अपना उत्कृष्ट प्रर्दशन कर जीत हासिल क , मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षक महेश पाटकर ने किया   आभार डारेक्टर समीछा ने बजाज माना            

  दमोह से नरेन्द्र अरजरिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes