Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कुंभलगढ़ में पेंशनर दिवस पर सौंपा ज्ञापन आठवें वेतन आयोग का लाभ पेंशनरों को देने की मांग - NN81


राजसमंद 

कुंभलगढ़। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा कुंभलगढ़ के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर पेंशनर दिवस के अवसर पर एक अहम कदम उठाया। संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम उपखंड अधिकारी साक्षी पुरी को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ पेंशनरों को भी दिए जाने की मांग की गई है। पेंशनर समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद से ही पेंशनरों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। बढ़ती महंगाई के बावजूद पेंशन में अपेक्षित वृद्धि नहीं होने से सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।


उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें जहां कार्यरत कर्मचारियों के लिए लागू की जा रही हैं, वहीं पेंशनरों को इससे वंचित रखना अन्यायपूर्ण है। ज्ञापन में मांग की गई कि पेंशन को वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप संशोधित किया जाए, ताकि पेंशनरों को भी महंगाई भत्ता (डीए) सहित अन्य लाभ मिल सकें।


संगठन का तर्क है कि पेंशन केवल सहायता नहीं, बल्कि एक मौलिक अधिकार है, जिसे सेवानिवृत्ति के बाद भी सुरक्षित रखा जाना चाहिए। पेंशनरों ने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes