खबर छत्तीसगढ़ बलरामपुर से है
संवाददाता लालबाबु जायसवाल
प्रतापपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत रघुनाथ नगर, की पावन धरा पर, कांग्रेस के निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. बाबा जी का अत्यंत भव्य, आत्मीय एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव जी ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल जी समस्त मंडल अध्यक्ष समस्त सेक्टर प्रभारी महिला कांग्रेस एनएसयूआई की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ा दिया। उनके आगमन से कार्यक्रम में नया उत्साह, ऊर्जा एवं गरिमा का संचार हुआ।
यह ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक क्षण उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के लिए सदैव स्मरणीय एवं अविस्मरणीय बन गया।
