Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अरनियाकला में बिजली विभाग के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, घर-घर मीटर नहीं तो आंदोलन तय - NN81



मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले की काला पीपल तेहसील से शिव प्रसाद अकेला की रिपोर्ट

अरनियाकला (शिव प्रसाद अकेला)

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ग्राम अरनियाकला में उपभोक्ताओं के साथ की जा रही कथित मनमानी अब बर्दाश्त के बाहर होती जा रही है। गांव में घरों से सैकड़ों मीटर दूर लगाए जा रहे बिजली मीटरों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो गांव में उग्र आंदोलन किया जाएगा।


ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग जानबूझकर 200 से 500 मीटर दूर  ट्रांसफर के पोल पर मीटर लगाकर आम जनता को लूटने का काम कर रहा है। दूर लगे मीटरों से गलत रीडिंग आ रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं पर भारी-भरकम बिजली बिल थोपे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इसे सीधे-सीधे उपभोक्ताओं के साथ अन्याय बताया है।


ग्रामीण का कहना है कि विद्युत विभाग की जिम्मेदारी होने के बावजूद घर तक सर्विस लाइन नहीं डाली जा रही, जिससे उपभोक्ताओं को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मीटर दूर होने से चोरी और विवाद की आशंका भी बनी हुई है, जिसकी पूरी जवाबदेही विभाग पर होगी।


ग्रामीण राजेश कासन्या लीलाधर चौधरी अशोक चौधरी केलाश सोनानिया दीपक चौधरी परमानन्द सोनानिया आदि ने महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि यदि 8 दिनों के भीतर घर तक सर्विस लाइन खींचकर मीटर नहीं लगाए गए, तो ग्राम अरनियाकला के समस्त उपभोक्ता धरना-प्रदर्शन, चक्काजाम और बिजली कार्यालय घेराव जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes