Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एम.डी.आर. सड़क को लेकर विवाद - NN81




पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 

पिड़ावा -क्षेत्र गैलानी–कोटड़ी–परिहारखेड़ी–पिड़ावा मार्ग पर स्वीकृत एम.डी.आर. रोड को लेकर नया विवाद सामने आया है। परिहारखेड़ी के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जिस मार्ग पर लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उसे कुछ लोग गलत तरीके से रूपपुरा गाँव की ओर मोड़ने का दबाव बना रहे हैं

ग्रामीणों का कहना है कि—

पुलिया, ग्रेवल सहित अधिकांश काम पहले ही पूरा हो चुका है,

लेकिन ठेकेदार ने अधूरे कार्य—जैसे पुलिया की स्लैब व डामर—को छोड़कर रूपपुरा की ओर नया निर्माण शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों का तर्क है कि रूपपुरा गाँव पहले से ही तीन ओर से पक्की सड़कों से जुड़ा है, जबकि स्वीकृत एम.डी.आर. मार्ग परिहारखेड़ी–पिड़ावा क्षेत्र की प्रमुख जीवनरेखा है। इसके हटने से परिहारखेड़ी के हजारों ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी और भारी वाहनों के लिए रूपपुरा मार्ग उपयुक्त भी नहीं है

परिहारखेड़ी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर मूल स्वीकृत मार्ग को यथावत बहाल करने और अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा करवाने की मांग की है। और 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्य मूल मार्ग पर नहीं कराया गया तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे और जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ज्ञापन देने वालों में कोटडी प्रशासक हरिराम गोचर ,सुभाष दांगी, सोभागा सिंह झाला, रामेश, राधेश्याम सहित कई लोग मौजूद रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes