Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वार्षिक उत्सव तथा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन - NN81



रिपोर्टर प्रकाश श्रीवास्तव

 लोकेशन नानपारा

नानपारा बहराइच। नानपारा राजकीय इंटर कॉलेज लखैय्या कलां में वार्षिक उत्सव तथा पुरस्कार वितरण एवं पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा पुष्पार्चन से हुआ, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शत्रोहन लाल आर्य , राम मिलन , मदन लाल मिश्र, डॉ के एल गुप्ता  एवं ग्रामसभा के तमाम गणमान्य नागरिक अभिभावक उपस्थित रहे। छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गीत,गजल, नृत्य, लोकगीत, प्रहसन, नाटक आदि प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया, इसके साथ साथ 6 से 12 तक के छात्र छात्राओं को उनके प्रतिभा और शैक्षिक गुणवत्ता के आधार पर पुरस्कृत भी किया गया, तथा पूर्व छात्र छात्राओं के अनुभवों को छात्र छात्राओं के समक्ष साझा कराया गया पूर्व छात्र छात्राओं ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अंत तक अपने साथियों का उत्साह वर्धन करते रहे। विशिष्ट अतिथि ने अपने उद्वोधन में बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्र छात्राओं में विशिष्ट गुणों में वृद्धि करते और उनके भविष्य की सफलता में सहायक होते हैं इस कार्यक्रम में पूरा विद्यालय स्टाफ अरुण , डॉ आनंद, शुभम  चौबे,राजित सिंह, फूलचंद, जगत कुमार, विजय यादव, रुपेश जी,उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य  डॉ आशुतोष त्रिपाठी जी ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार ज्ञापित किया, कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज कुमार पांडेय प्रवक्ता जीव विज्ञान ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes