रामगढ़ अलवर राजस्थान अमित भारद्वाज
अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सुशासन रथ यात्रा का विकास रथ के साथ आज रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने बगड़ मंडल के ग्राम करेरिया ऊंटवाल साड़ोंली चोरोटी पहाड़ गोलेटा दंडोली बगड़ में पहुँचा।
इस अवसर पर आमजन को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।यात्रा के दौरान ग्रामीण बंधुओं से आत्मीय संवाद हुआ, तथा ग्रामवासियों द्वारा विकास रथ यात्रा का अत्यंत उत्साह एवं भव्य स्वागत किया गया। साथ ही, विधानसभा क्षेत्र में गत एक वर्ष में संपादित विकास कार्यों की पुस्तिका भी भेंट की गई।
इस अवसर पूर्व जिला अध्यक्ष इंदजीत सिंह पाटा , जिला मंत्री कमल भादवा, विधानसभा प्रभारी अशोक चौधरी, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, नौगांव मंडल अध्यक्ष भीम सिंह चेतीवाल, गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, बगड़ मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, बड़ौदामेव मंडल अध्यक्ष मगन फौजी, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवाराम , गोविंद सैनी , परवेश, करण, रतिराम फागना , सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
