Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ब्लॉक संसाधन केन्द्र, गोहाण्ड पर राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन (2025-26) - NN81


जनपद हमीरपुर
के केन्द्र गोहाण्ड में ब्लॉक संसाधन केन्द्र में महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान/गणित एवं प्रौद्यौगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से  शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘‘राष्ट्रीय अविष्कार अभियान’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विकास खण्ड गोहाण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कई बालक एवं बालिकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता खण्ड शिक्षा अधिकारी गोहाण्ड शैलेश कुमार के दिशा निर्देश में ए.आर.पी. रामजीवन एवं महेन्द्र कुमार द्वारा विधिवत रूप से आयोजित की गई। प्रतियोगिता में चयनित  शिवा उच्च प्राथमिक विद्यालय रावतपुरा स्थान प्रथम, नैन्सी उच्च प्राथमिक विद्यालय रहॅक द्वितीय स्थान, मुस्कान उच्च प्राथमिक विद्यालय जखेडी  तृतीय स्थान प्राप्त किया  इनके अतिरिक्त  40 अन्य  बाल वैज्ञानिक शील्ड, पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र पाकर चेहरे खिल उठे  कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह, राजा बाबू, सौरभ त्रिपाठी,डालचन्द्र एवं समस्त बीआरसी स्टॉप  उपस्थित रहा l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes