Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गरीबो की सेवा करने से बडा कोई पुण्य कार्य नहीः अकुंर अग्निहोत्री - NN81


लोकेशन मैनपुरी 

नेत्रपाल श्रीवास्तव जिला संवाददाता मैनपुरी 

जनपद मैनपुरी भोगांव बस स्टैण्ड परिसर मे नगर पंचायत के रैन बसेरा का विधायक प्रतिनिधि एंव चेयरमैन ने किया शुभारम्भ

भोगांव। विधायक प्रतिनिधि अकुंर अग्निहोत्री ने कहा है गरीबो की सेवा से बडी कोई सेवा नही होती है गरीबो की मदद करना पुनीत कार्य है उन्होने लोगो से आवाहन करते हुये कहा कि गरीबो की मदद के लिये तन मन धन से सहयोग करे। 

शनिवर को नगर के बस स्टैण्ड परिसर मे नगर पंचायत द्वारा स्थापित रैन बसेरा का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित लोगो को सम्बोधित कर रहे थंे। उन्होने कहा कि रैन बसेरा गरीबो के लिये वरदान साबित होगा नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा तिवारी के अथक प्रयासांे से रैन बसेरा मे जो सुविधाये उपलब्ध करायी है बह पर्याप्त है रैन बसेरा का सदुपयोग करे ताकि प्रत्येक गरीब को इसका लाभ मिल सके। चेयरमैन नेहा तिवारी ने कहा कि गरीवो की सेवा करने से बडा कोई पुण्य कार्य नही है गरीवो की सेवा करने से मन को शान्ति मिलती है। उन्होने कहा कि नगर पंचातय मे उन्होने जब से कार्यभार गृहण किया है हमेशा प्रयास किया है कि गरीबो को कोई तकलीफ न हो। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने बताया कि इस रेन बसेरा को पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। उन्होंने कहा, इसमें पर्याप्त संख्या में आरामदायक बिस्तर, साफ-सुथरे कंबल, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नगर पंचायत की टीम इसकी नियमित निगरानी करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह 24 घंटे जरूरतमंदों के लिए खुला रहे और सभी को बेहतर सुविधा मिल सके। इस मौके पर बरिष्ठ लिपिक अमित मिश्रा, कलीमुद्दीन उर्फ शेखू, सुनीत दिवाकर, कुलदीप शाक्य, शकूर राना, मिथुन वर्मा, अनुज तिवारी आदि मौजूद थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes