शिवाजी तांबे, News Nation81
वैजापूर-गंगापुर रोड पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा। जाकमाथवाड़ी शिवर में दो स्विफ्ट कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हुई। हादसे से बचने की कोशिश में एक मोटरसाइकिल भी दुर्घटना में शामिल हो गई। कुल 8 लोग घायल हुए हैं। दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त।
हादसा कैसे हुआ?
जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट कार (MH 06 AZ 7770) में बगेल परिवार वैजापूर से गंगापुर की ओर आ रहा था। तभी सामने से आ रही स्विफ्ट कार (MH 04 DN 7174) ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए अचानक सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।
उसी वक्त वैजापूर दिशा से आ रही मोटरसाइकिल (MH 20 DX 2449) हादसा बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कार से जा टकराई। बाइक सवार दंपत्ति भी जख्मी।
जाकमाथवाड़ी में दो स्विफ्ट कारों की आमने-सामने टक्कर, बाइक भी चपेट में — 8 लोग घायल
* अमरसिंह भैय्यासिंह बगेल (60)
* विजया अमरसिंह बगेल (55)
* सौरभ अमरसिंह बगेल (28), PWD कॉलोनी, गंगापुर
स्विफ्ट कार – MH 04 DN 7174
* बिलाल इक़बाल पठान (20)
* फैज़ल अनसार शाह (29)
* मुस्तकीन बाबू शाह (23), निवासी गंगापुर
मोटरसाइकिल सवार
* दादासाहेब मारुति साळुंके (63)
* मीणाबाई दादासाहेब साळुंके (58), निवासी सिरसगांव
इलाज जारी
सभी घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल, गंगापुर में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया। इनमें से पाँच लोगों को गंभीर हालत में छत्रपती संभाजीनगर रेफर किया गया है और तीन का इलाज गंगापुर में चल रहा है।
मौके पर भारी भीड़
शनिवार बाजार होने से हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस टीम—पोहेकॉ मनोज घोडके, पद्मकुमार जाधव और अजितसिंह नागलोत—ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियाँ हटाई और ट्रैफिक बहाल किया।
पुलिस जांच में जुटी
गंगापुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आगे की जांच पोअं. अमित पाटिल कर रहे हैं।
